औरैया में सपा कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई

औरैया जिले में समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को ककोर स्थित जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को भारतीय परंपरा में निर्माण, शिल्प और वास्तुकला से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती मेहनत, कौशल और रचनात्मकता के महत्व को याद करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि निर्माण और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है। उनके अनुसार, श्रम और हुनर का सम्मान समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, भगवती निषाद, धीरेन्द्र दोहरे, वीरेंद्र शास्त्री, हरीशंकर यादव, सुमन दिवाकर, अनवर यादव, रश्मि यादव, रामरतन दोहरे, सुभाष कठेरिया, बैकुंठ यादव, राजेश राजपूत और विजय राजपूत समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।
Poonam Report



