मिर्जापुर: द मूवी का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज, धंधा न्योलीवाला का धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू

बहुप्रतीक्षित फिल्म Mirzapur: The Movie का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज हो गया है। इस हाई-एनर्जी ट्रैक को हरियाणवी कलाकार Dhanda Nyoliwala ने लिखा, कंपोज़ किया और अपनी आवाज़ दी है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला म्यूजिक डेब्यू भी किया है। यह गाना Excel Entertainment के नए म्यूजिक लेबल Excel Music के तहत रिलीज़ होने वाला पहला गीत भी बन गया है।
गाने में फिल्म की हिंसक और दमदार दुनिया की झलक देखने को मिलती है। वीडियो में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu Sharma अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं। गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसे फिल्म के ट्रेलर से पहले उत्साह बढ़ाने वाला बताया जा रहा है।
फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी जारी करने वाले हैं। मिर्जापुर वेब सीरीज़ की लोकप्रियता के बाद अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Poonam Report



