अन्यउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबाराबंकीराज्य

नाग पंचमी पर जे.बी.एस. इंस्टीट्यूट में पार्थिव शिवलिंग पूजन, पौधरोपण व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

बाराबंकी। बंदी का पुरवा स्थित जे.बी.एस. इंस्टीट्यूट में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ।

नाग पंचमी पर जे.बी.एस. इंस्टीट्यूट में पार्थिव शिवलिंग पूजन, पौधरोपण व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

*शिव शंकर भोलेनाथ की पूजा कर नाग देवता से मांगी सर्वमंगल की कामना*

रमेश चंद्र यादव
बाराबंकी

बाराबंकी। बंदी का पुरवा स्थित जे.बी.एस. इंस्टीट्यूट में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और नाग देवता को दूध, चना, दुर्वा, मिष्ठान एवं सिवई अर्पित कर सर्वमंगल की प्रार्थना की गई।

*पूनम सिंह जी ने बताया नाग पंचमी का महत्व*

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूनम सिंह जी ने नाग पंचमी पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि—

> “यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह परंपरा हमें सिखाती है कि प्राकृतिक जीवों, विशेषकर नागों की पूजा करके हम उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। ये जीव किसी को अनावश्यक हानि नहीं पहुंचाते, अतः हमें जीव हिंसा से बचना चाहिए।”

*विद्यालय परिसर में पौधारोपण का संदेश*

पूजन के उपरांत विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। नीम, आम, अशोक और जामुन जैसे औषधीय एवं पर्यावरण उपयोगी पौधों को लगाया गया। इस पहल से प्राकृतिक संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

*मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साही भागीदारी*

विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने सावन और नाग पंचमी थीम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। पारंपरिक लोकगीत “कजरी”, शिव स्तुति और सामूहिक खुशी के माहौल में कार्यक्रम संपूर्ण हुआ।

*भावनात्मक समर्पण में गूंजे ये पंक्तियाँ*

> “नाग पंचमी पर्व है आया, सबके मन में खुशियां लाया,
दूध चने और खील चढ़ाएं, मेहंदी लगाओ कजरी गाओ,
मिल-जुल के खुशियां मनाओ।”

> “गले में शिव शंभु के विराजे नाग,
अपने फन पर रखें हैं पृथ्वी को,
ऐसे हैं शक्तिशाली देवता हमारे नाग।
शिव शंकर भोलेनाथ जी के चरणों में शत शत नमन एवं वंदन।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button