उत्तर प्रदेशगाजीपुर

संतोषी राय महिला मोर्चा अध्यक्ष और मंत्री जानकी कनौजिया हुई मनोनित, रोशन लाल जिलाध्यक्ष

संगठन को कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं,जिलाध्यक्ष

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

 गाजीपुर (जस्ट एक्शन) दिनांक 06.11.2023 को उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल एवं जिला महामंत्री अजय कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि बीते रविवार को गीतांजली पैलेस में कुछ सफाई कर्मचारी संघ विरोधी पदाधिकारियों द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों एवं गैर सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी जयप्रकाश यादव और ईश्वर यादव अनाधिकृत रूप से महिला मोर्चा का गठन किया गया है जो अत्यंत ही खेदजनक और सफाई कर्मचारी संघ को दो भागों में बाटने के लिए किया गया है। जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने बताया उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है। सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव बीते 24 सितंबर 2023 को सम्पन्न हो चुका है। चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को ही संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए महिला मोर्चा का गठन करनें का अधिकार प्राप्त है इसको ध्यान में रखते हुए 7 अक्टूबर 2023 को नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रोशन लाल, जिला महामंत्री अजय कुमार कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला संगठन मंत्री इम्तियाज़ अहमद और जिला संप्रेक्षक मुकेश रावत द्वारा सर्वसम्मति से महिला मोर्चा का गठन किया गया था। महिला मोर्चा की घोषणा पंचायती राज विभाग के लेखाकर एवं सफाई कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक श्री जितेन्द्र सिंह एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया था, जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष का संतोषी राय, मंत्री जानकी कन्नौजिया, उपाध्यक्ष क्रमश: सीमा भारती, अंजू, कांति वर्मा और कुसुम चौबे को मनोनीत किया गया था। जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने आगे कहा कि संगठन में अनुशासन तोड़ने वाले और संघ के नीतियों के विपरीत कार्य करनें वाले पदाधिकारीयों के विरुद्ध अनुशासनात्मक संगठनात्मक कार्यवाही शीघ्र ही किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button