धर्म-आस्थाबड़ी खबर

रविदास जयंती: पीएम मोदी आज डेरा सचखंड बल्लां में नवाएंगे शीश, हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संत रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शीश नवाएंगे। पीएम मोदी का यह दौरा सामाजिक समरसता और संत परंपरा के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके बाद प्रधानमंत्री हलवारा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल पंजाब के औद्योगिक, व्यापारिक और हवाई संपर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। लंबे समय से इस परियोजना की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

सरकार के मुताबिक, नए टर्मिनल से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पंजाब के विकास को नई गति मिलेगी।

Akshansh Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button