श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
चौथे दिन अमृतवाणी से भक्तजन हुए आनंदित

ओमकार पाण्डेय
ब्यूरो
जस्ट एक्शन (गोंडा): ग्राम कड़वलिया पाठक में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। कथा का चौथा दिवस विशेष रूप से यादगार रहा, जब कथा स्थल पर परमपूज्य पंकज चैतन्याचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से अमृतवाणी की वर्षा हुई और भक्तजन अध्यात्मिक आनंद और भक्ति रस में डूब गए।
मुख्य यजमान सरजू प्रसाद पाठक एवं आयोजक प्रधान तुलसीपुर कोड़री हरिशंकर पाठक उर्फ़ बब्लू ने मिलकर इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। कथा स्थल पर भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और हर उम्र के लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा श्रवण किया।
कथा प्रवचन में जीवन मूल्यों, धर्म, भक्ति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा का उद्देश्य न केवल अध्यात्मिक ज्ञान देना है बल्कि भक्तों के जीवन में नैतिक और आध्यात्मिक अनुशासन को भी बढ़ावा देना है।
आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण, कीर्तन, भजन और अमृतवाणी ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने सभी भक्तों से निवेदन किया कि वे कथा का श्रवण करें और इस अमृतरूपी ज्ञान यज्ञ से अपने जीवन को धन्य बनाएं।
कथा अवधि: 27 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026



