अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान ने फिर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का दावा, VIDEO जारी कर दी चेतावनी

मध्य-पूर्व में तनाव के बीच Iran ने एक बार फिर Strait of Hormuz को लेकर बड़ा दावा किया है। ईरान की ओर से जारी एक वीडियो में कहा गया है कि “दुश्मनों के जहाजों को गुजरने का कोई अधिकार नहीं है।”

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में ईरानी बलों की गतिविधियां और समुद्री क्षेत्र में उनकी मौजूदगी दिखाई गई है। इसे क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन और चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम मार्ग है। ऐसे में इस तरह के दावों का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार और तेल कीमतों पर पड़ सकता है।

वहीं, इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कई देश पहले ही इस मार्ग की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और आने वाले समय में इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई जा रही है।

(Poonam Report)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button