उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहमीरपुर

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर के तीन छात्र चयनित, जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे स्थित बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल (एएचपीएस) के तीन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों के चयन से स्कूल और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के डायरेक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता के अनुसार कक्षा पांच के छात्र श्रेयस, कक्षा तीन की छात्रा आव्या और कक्षा सात की छात्रा आराध्या का चयन राष्ट्रीय स्तर के एएचपीएस मेगा इवेंट के लिए किया गया है। तीनों विद्यार्थी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तीनों विद्यार्थियों ने तैराकी में मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई है। विद्यालय के डायरेक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा मिश्रा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों का चयन जिले के दूसरे बच्चों को भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button