मृणाल ठाकुर ने AI डीपफेक पर दी कानूनी चेतावनी, बोलीं- “इसे मेरी औपचारिक नोटिस समझें”
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने उनकी तस्वीरों और पहचान का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे AI डीपफेक कंटेंट पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सख्त बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी अनुमति के बिना उनकी पहचान का उपयोग कर डीपफेक सामग्री बनाना या साझा करना गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, “इसे तुरंत बंद करें, इसे मेरी औपचारिक कानूनी नोटिस समझें।”
मृणाल ने कहा कि यदि भविष्य में किसी ने उनकी तस्वीर, वीडियो या पहचान का दुरुपयोग कर AI आधारित डीपफेक सामग्री बनाई या प्रसारित की, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिनेत्री ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे फर्जी कंटेंट को न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर साझा करें।
हाल के समय में AI तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कई कलाकार और सार्वजनिक हस्तियां डीपफेक का शिकार हुई हैं। मृणाल ठाकुर का यह कदम डिजिटल पहचान की सुरक्षा और AI के जिम्मेदार उपयोग को लेकर बढ़ती चिंताओं को भी सामने लाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कानूनी और तकनीकी उपायों की आवश्यकता है।
Poonam Report



