
नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए संसद में नया विधेयक (बिल) लाने की तैयारी की जा रही है, जिससे परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने छात्रों से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार का उद्देश्य योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना है।
सरकार का मानना है कि नए कानून के लागू होने के बाद पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। इस कदम से करोड़ों छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है. पूनम रिपोर्ट



