उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरमनोरंजनराज्यलाइफस्टाइल

डांडिया के साथ मचाया धमाल, एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनकर पहुंची महिलाएं

डांडिया नाइट में भी महिलाओं ने पतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया

 

जस्ट एक्शन । ग्रेटर नोएडा

छुट्टी होने के कारण लोग परिवार के साथ वहां पहुंचे और धमाल मचाया। वहीं, डांडिया के साथ-साथ पहुंची महिलाओं ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया।

ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्टेडियम में रविवार को डांडिया धमाल-4 के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। छुट्टी होने के कारण लोग परिवार के साथ वहां पहुंचे और धमाल मचाया। वहीं, डांडिया के साथ-साथ पहुंची महिलाओं ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। महिला एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनकर पहुंची। आखिर में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

एड इवेंट्स एंड मैनेजमेंट की तरफ से आयोजित डांडिया धामल-4 के दूसरे दिन की शुरुआत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम सात बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। रात आठ बजे तक बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग स्टेडियम में पहुंच गए। उसी बीच महिलाओं का फैशन शो हुआ। जिसमें करीब 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक क्रेज महिलाओं के बीच रहा। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। सभी डांडिया से जुड़े परिधान पहनकर पहुंचे थे।

फिल्मी संगीत पर रैंप वॉक कर लोगों का दिल जीता। एक से बढ़कर एक परिधान पहनकर महिलाओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा। वहीं ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने भी हिस्सा लिया। डांडिया नाइट में भी महिलाओं ने पतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया।

 

आयोजक अंजली अवस्थी व देव मौर्य ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के विजेेताओं को पुरस्कृत किया गया। आखिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। वहीं, डांडिया धमाल में आने वाले लोगों ने फूड स्टालों पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रही।

Just Action

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button