उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर विहिप चलाएगा नशा मुक्ति अभियान : मिलिंद परांडे

समाज में बढ़ रहे पारिवारिक विघटन पर जताई चिंता, बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक का लखनऊ में शुभारंभ

नृपेन्द्र विक्रम सिंह
उत्तर प्रदेश ब्यूरो

लखनऊ।विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ एस.आर. इंस्टीट्यूशंस, सीतापुर रोड, बीकेटी (लखनऊ) में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, सह संयोजक विवेक, पूज्य संत राम शरण दास जी महाराज तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रत्येक प्रदेश की बजरंग दल की टोली उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक होकर युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना होगा।
उन्होंने परिवारों में बढ़ रहे विघटन और पारिवारिक कलह को भी गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि परिवारों के बीच समन्वय और संवाद की आवश्यकता है।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता और जनजागरण अत्यंत आवश्यक है तथा राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, संतों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों को इन विषयों पर आगे आकर समाज को जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत मंत्री देवेंद्र, संगठन मंत्री समरेंद्र, जिला संयोजक बजरंग दल यादवेंद्र, शुभम सिंह, रोहित सिंह, विभाग संयोजक विजय बजरंगी, प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह, शैलेंद्र, अभय, अभी भदौरिया, सिद्धार्थ, संयम, देवेंद्र, सचिन, संदीप सहित बजरंग दल लखनऊ विभाग एवं जिले के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button